Wednesday, October 28, 2026

ट्रक हटाने के विवाद में तलवार निकालकर हमले की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : हथखोज स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सचिदानंद सिंह (45) ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और तलवार निकालकर हमला करने का प्रयास किया।

प्रार्थी अमरेन्द्र सिंह की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news