Wednesday, October 28, 2026

सीवरेज पाइप में मिला 4 पॉलीथिन में लिपटा कटा सिर, कटे सिर के धड़ की तलाश

भिलाई होटल स्टाफ क्वार्टर की नर्सरी में जाम चेंबर की सफाई के दौरान हुआ खुलासा

एक माह पुराना होने का अंदेशा, डीएनए से होगी शिनाख्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी टाउनशिप स्थित भिलाई होटल स्टाफ क्वार्टर के पीछे नर्सरी में सीवरेज पाइप से इंसान का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नृशंस हत्याकांड को छिपाने की नीयत से सिर को चार पॉलीथिन में कसकर लपेटने के बाद सीवर लाइन में बहाया गया था। पिछले चार दिनों से सीवरेज जाम की शिकायत पर सफाई करने पहुंचे ठेका श्रमिकों ने जब पाइप में फंसी भारी पॉलीथिन निकाली, तो अंदर नरमुंड देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अवशेष को सरक्षित रखवाते हुए हत्या कर शव के टुकड़े करने की दिशा में पड़ताल शुरू कर दी है।

भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक, स्टाफ क्वार्टर क्षेत्र में सीवरेज चोक होने पर ठेका श्रमिक अरुण, राजेश, दीपक और रोशन सुबह करीब 10 बजे सफाई के लिए पहुंचे थे। नर्सरी स्थित चेंबर का ढक्कन हटाकर पाइप की रुकावट साफ करते वक्त यह संदिग्ध पोटली मिली, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

वारदात के बाद सबसे बड़ी चुनौती धड़ की बरामदगी और मृतक की व पहचान करना है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि हत्या कहीं और कर साक्ष्य मिटाने के लिए सिर को यहां लाकर डाला गया या वारदात इसी इलाके में हुई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news