CPR की दी गयी जानकारी
भिलाई : न्यूज़ 36 : स्पर्श हॉस्पिटल, भिलाई द्वारा MGM स्कूल, सेक्टर-6 में एक विशेष मेडिकल जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर डॉ. डैनियल लिजो एवं स्टेफी जोसने उपस्थित विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) तथा मेडिकल फिटनेस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हृदय गति रुकने जैसी आपातकालीन स्थिति में CPR की सही जानकारी और समय पर की गई सहायता अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकती है। इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थी एवं 200 से अधिक फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। स्पर्श हॉस्पिटल ने जानकारी देते हुए कहा कि, इस पहल का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।
