भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम आयुक्त सुरुचि सिंह ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर संपत्ति कर वसूली में तेजी लाने व नागरिक सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही, राजस्व संग्रहण, स्ट्रीट लाइट, तालाबों की सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना और आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
आयुक्त ने संपत्ति कर की वसूली बढ़ाने कदम उठाने कहा। वाहनों के संचालन-संधारण की व्यवस्था सुधारने के साथ विद्युत पोल की सूची तैयार करने, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने निर्देश दिए। निगम चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों सहित निर्वाचन संबंधी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने कहा गया। हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर जरूरी कार्रवाई करने, तालाबों की सफाई व्यवस्था सुधारने के भी निर्देश दिए।
