Wednesday, October 14, 2026

लेनदेन के विवाद को लेकर सीएएफ के जवान का अपहरण कर मारपीट

बीमा कंपनी की महिला कर्मी और ड्राइवर गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलगांव थाना क्षेत्र में 11 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान का अपहरण कर उसे बंधक बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। जवान ने किसी तरह घटना की सूचना अपने मोबाइल के माध्यम से अधिकारियों को दी। मामले में पुलिस ने महिला और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीएएफ के जवान विजयशील की रायगढ़ में पोस्टिंग है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम हरजिंदर कौर (47) और कृष्ण कुमार सिन्हा बताया गया है। घटना सोमवार शाम की बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायगढ़ की छठवीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक विजयशील ने कोहका निवासी हरजीत कौर से 11 लाख रुपये उधार लिए थे। आरक्षक रकम वापसी के नाम पर महिला को बार-बार घूमा रहा था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरक्षक विजयशील रविवार को अपने घर खैरागढ़ से दुर्ग पहुंचा था। इस

दौरान हरजीत ने फोन कर उसे दुर्ग बस स्टैंड बुलाया। वहां मुलाकात के बाद महिला ने नाश्ता कराने के बहाने आरक्षक को अपने कार में बैठा लिया। उसके बाद उसे गोकुल नगर, पुलगांव ले गये, जहां आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। बंधक बनाने के दौरान आरक्षक ने मौका मिलते ही चतुराई दिखाते हुए अपने मोबाइल से कमांडेट और वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी लाइव लोकेशन भेज दी। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसका पता लगाया और मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाया। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news