Wednesday, October 14, 2026

दुर्ग न्यायालय में डिजिटल न्याय की नई पहल, ई-टिकट और ई-सर्टिफाइड कॉपी पर प्रशिक्षण

दुर्ग : न्यूज़ 36 : न्यायालयीन सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने के लिए दुर्ग जिला न्यायालय में ई-टिकट जनरेशन और ई-प्रमाणित प्रतिलिपि विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर की ई-कमेटी के निर्देशन में हुई इस कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञों ने ई-टिकट बनाने, ऑनलाइन सत्यापन और प्रमाणित कॉपी देने की पूरी प्रक्रिया समझाई। कर्मचारियों के व्यावहारिक सवालों का भी समाधान किया गया।
जिला न्यायालय दुर्ग के सभागार से जिला व कुटुम्ब न्यायालय के 15 कर्मचारी जुड़े, वहीं पाटन, भिलाई-3 और धमधा के बाह्य न्यायालयों के कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार कम्प्यूटरीकरण / CPC की मौजूदगी में यह प्रशिक्षण हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य तकनीक का लाभ आम नागरिकों, पक्षकारों और अधिवक्ताओं तक पहुंचाना है, ताकि उन्हें आदेशों की प्रमाणित प्रतिलिपि आसानी से मिल सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news