Tuesday, October 13, 2026

दुर्ग की DSP आकर्षि कश्यप का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 2 सप्ताह में 2 रजत पदक जीते

नीदरलैंड के बाद तुर्किये में भी शानदार प्रदर्शन, अब जर्मनी में HYLO Open में दिखाएंगी दम

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस में डीएसपी के पद पर पदस्थ अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने चोट से उबरने के बाद जोरदार वापसी की है। उन्होंने दो सप्ताह के भीतर दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
पहले नीदरलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में आकर्षि ने सेमीफाइनल में डेनमार्क की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमाली शुल्ज को सीधे सेटों में 21-15, 21-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और रजत पदक जीता।
इसके तुरंत बाद तुर्किये इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। तीन दिनों में पांच कड़े मुकाबले खेलने की शारीरिक चुनौती के बीच उन्होंने दूसरा रजत पदक अपने नाम किया।
लगातार दो पदक जीतना उनके अनुशासन और फिटनेस का प्रमाण है। अब आकर्षि 27 अक्टूबर से जर्मनी में होने वाली HYLO Open बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसके लिए वे 23 अक्टूबर को रवाना होंगी।
दुर्ग पुलिस परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news