भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष *डॉ. ममता साहू* ने सखी वन स्टॉप सेंटर, डिस्ट्रिक्ट सिविल हॉस्पिटल, बरसी रोड, बीड का भ्रमण कर केंद्र की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान डॉ. साहू ने केंद्र में संचालित योजनाओं, कार्यप्रणाली और महिलाओं को दी जा रही सहायता, सुरक्षा और पुनर्वास सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
भ्रमण के दौरान केंद्र प्रशासक श्रीमती शांता खांडेकर, सिविल हॉस्पिटल बीड के सिविल सर्जन डॉ. सतीश जी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
