युवाओं को साइबर ठगी और नशे से बचने की दी सीख
दुर्ग : न्यूज़ 36 : गणेश उत्सव के अवसर पर मंडी संघ द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी करीब 5 से 6 हजार लोगों की भीड़ के बीच धमधा पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस ने कार्यक्रम में पहुंचने वाले युवाओं की चेकिंग के दौरान करीब 800 लोहे के कड़े उतरवाकर सुरक्षित रखवाए।
पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह के विवाद, मारपीट या अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के उद्देश्य से युवाओं की आवश्यक जांच की गई। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल और आसपास असामाजिक गतिविधियों, अड्डेबाजी तथा संदिग्ध लोगों पर लगातार नजर रखी गई।
मंच से साइबर ठगी और नशामुक्ति के प्रति जागरुकता
सुरक्षा व्यवस्था के साथ धमधा पुलिस ने कार्यक्रम को जन-जागरुकता का माध्यम भी बनाया। मंच से उपस्थित नागरिकों और युवाओं को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। युवाओं नशे से दूर रहने और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए भी
जागरूक किया गया।
पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपराध की संभावनाओं को रोकने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है।
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कार्यक्रम
धमधा पुलिस की सतत निगरानी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस के अनुसार कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
कार्रवाई में निरीक्षक महेश ध्रुव एवं थाना धमधा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि करीब 800 लोहे के कड़े सुरक्षा एवं अपराध-निवारक कार्रवाई के तहत उतरवाकर सुरक्षित रखे गए हैं, इन्हें विधिवत जप्ति की कार्रवाई होने पर ही रखे गए हैं, इन्हें विधिवत जप्ति की कार्रवाई होने पर ही जप्त सामग्री के रुप में दर्ज किया जाएगा।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्व या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
