Sunday, October 4, 2026

भिलाई: प्रोपेन प्लांट-1 में अचानक गैस रिसाव से हड़कंप, फिर बजी ऑल-क्लियर की सायरन

भिलाई : न्यूज 36 : आज सुबह भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रोपेन प्लांट-1 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हाई-प्रेशर पर प्रोपेन गैस का रिसाव शुरू हो गया। अनलोडिंग के दौरान लीक हुई गैस की चपेट में आकर एक कर्मी बेहोश होकर गिर पड़ा। देखते ही देखते पूरे प्लांट में इमरजेंसी सायरन गूंज उठा।
लेकिन घबराने की जरूरत नहीं थी – ये था BSP का आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल
कंट्रोल रूम से सायरन बजते ही साइट इंचार्ज डी. सत्यराजालु ने सेक्शन इंचार्ज आर.के. चंद्रा, CGM (यूटिलिटीज) जे.पी. सिंह और GM नदीम खान को अलर्ट किया। सूचना चीफ इंसिडेंट कंट्रोलर जे.पी. सिंह तक पहुंची। फायर सर्विसेस, CISF, सेफ्टी, सिविल डिफेंस, HR, पर्यावरण और MMP-1 की टीमें तुरंत हरकत में आईं।
फायर टीम ने गहन जांच कर पूरे एरिया को घेरा, तो वहीं प्लांट कर्मियों ने बेहोश व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर इमरजेंसी असेंबली पॉइंट पर पहुंचाया और प्राथमिक उपचार दिया।
मात्र 31 मिनट में काबू: सभी विभागों के जबरदस्त समन्वय से सिमुलेटेड आपदा पर काबू पा लिया गया। सुबह 11:33 बजे “ऑल क्लियर” सायरन बजते ही राहत की सांस ली गई।
बाद में CGM जे.पी. सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जहां सभी टीमों के रिस्पॉन्स की सराहना की गई। इस ड्रिल ने साबित कर दिया कि BSP किसी भी वास्तविक आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news