Friday, September 25, 2026

बोनस फार्मूला रद्द करने की मांग को लेकर बोरिया गेट पर सीटू ने किया प्रदर्शन

39 महीने के एरियर सहित लंबित वेतन समझौता जल्द पूरा करने की मांग, SAIL व BSP प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

भिलाई : न्यूज़ 36 : बोनस फार्मूला रद्द कर सम्मानजनक बोनस देने और 39 महीने के एरियर सहित लंबित वेतन समझौते को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर स्टील एम्पलाईज यूनियन (सीटू) भिलाई ने शुक्रवार सुबह बोरिया गेट के समक्ष सेल एवं बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

सुबह 8 बजे से 8:45 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने सेल एवं बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक इनका समाधान नहीं किया गया है।

सीटू ने प्रबंधन से मांग की कि बोनस फार्मूला तत्काल रद्द कर कर्मचारियों को सम्मानजनक बोनस दिया जाए तथा 39 महीने के एरियर सहित लंबित वेतन समझौते को शीघ्र पूरा किया जाए।

यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों के बीच आक्रोश और बढ़ सकता है।

प्रदर्शन के दौरान “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए।

प्रदर्शन स्टील एम्पलाईज यूनियन (सीटू), भिलाई के बैनर तले आयोजित किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news