Monday, September 21, 2026

पुरानी रंजिश में हत्या के प्रयास के 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक जप्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना भिलाई नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस केस में कुल 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
घटना यह थी : 02 जुलाई 2026 को प्रार्थी योगेश सूर्यवंशी सेक्टर-6 पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था। DPS चौक के पास आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते पीछे से हमला कर उसे बाइक से गिरा दिया और धारदार हथियार व डंडे से मारपीट कर हत्या का प्रयास किया। मामले में अपराध क्र. 360/2026 धारा 109(1), 296, 3(5), 61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।
मुखबिर सूचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी :
1. प्रखर चंद्राकर (26) निवासी नेवई, दुर्ग – आदतन अपराधी, पूर्व में 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज।
2. सुधांशु उर्फ बॉम्सी (23) निवासी रिसाली, दुर्ग।
इससे पहले आरोपी अमन मूर्ति और हरीश यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार, डंडा और मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news