भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र से स्क्रैप चोरी कर रसमड़ा की फैक्ट्री में खपाने के मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपराध क्रमांक 277/2026 में रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है।
26 मई 2026 को अकलोरडीही खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स से भारी मात्रा में स्क्रैप बरामद हुआ था। इस मामले में पहले 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे।
गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि चोरी का स्क्रैप रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड में खपाया जा रहा था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आज दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। अब तक कुल 21 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
गिरफ्तार आरोपी : 1. विनोद कुमार गर्ग, 60 वर्ष, वालफोर्ट सिटी भाठागांव रायपुर – MD, रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड
2. संदीप कुमार सिंह, 39 वर्ष, एसबीआई कॉलोनी स्मृति नगर दुर्ग – डायरेक्टर
और आगे की विवेचना जारी है।
