Friday, September 18, 2026

कर वसूली में लापरवाही पर आयुक्त की नाराजगी, सर्वे कार्य में तेजी के निर्देश

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई में कर वसूली कार्य को प्रभावी एवं लक्ष्य के अनुरूप संचालित करने के उद्देश्य से निगम आयुक्त सुरुचि सिंह ने सभागार कक्ष में संबंधित अधिकारियों एवं वसूली एजेंसी के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में कर वसूली की प्रगति, डोर-टू-डोर सर्वे, ड्रोन सर्वे सहित निगम के मैदानी कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

Oplus_16908288

आयुक्त ने वसूली एजेंसी एसपीएस द्वारा किए जा रहे कर वसूली कार्यों की गहन समीक्षा की। अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए एजेंसी को वसूली कार्य में गंभीरता एवं तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डोर-टू-डोर सर्वे कार्य की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित टीम को सर्वे कार्य में गंभीरता बरतते हुए प्रत्येक क्षेत्र में व्यवस्थित एवं प्रभावी सर्वे करने के निर्देश दिए। वहीं आईआईटी टीम द्वारा किए जा रहे ड्रोन सर्वे कार्य को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। निगम के मैदानी कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे वाहनों की लोकेशन एवं उनके संचालन की नियमित निगरानी की जा सकेगी। इसके साथ ही प्लेसमेंट कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू की जा रही है। इससे कर्मचारियों की उपस्थिति एवं मैदानी कार्यों की निगरानी को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।
आयुक्त ने जोन आयुक्तों एवं सहायक राजस्व अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में कर वसूली, सर्वे तथा अन्य मैदानी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

Oplus_16908288

उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की निरंतर समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा। बैठक में अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, उपायुक्त डी.के. कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू तथा राजस्व अधिकारी जे.पी. तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news