Tuesday, September 15, 2026

तीजा मनाने मायके गए परिवार के घर में चोरों ने की चोरी

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेवई भाठा ब्रम्हपुरी क्षेत्र के जलाराम चौक में एक परिवार तीजा पर्व मनाने के लिए मायके गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात, नकदी तथा दो भरे गैस सिलेंडर समेत करीब 95 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। शिकायत पर नेवई पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी लिकेश्वर साहू ने बताया कि घर के बाहर मेन गेट का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा पड़ा था। सामान की जांच करने पर आलमारी में रखे सोने का एक नेकलेस, एक मंगलसूत्र, सोने के कान की एक जोड़ी, सोने का एक डोलना, लॉकेट, चांदी की दो करधन, चांदी की एक जोड़ी लेडीज पायल, बच्ची की एक जोड़ी पायल, चांदी की एक चैन तथा करीब 10 हजार रुपए नकद गायब मिले। इसके अलावा घर में रखे दो भरे गैस सिलेंडर भी चोर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news