Tuesday, September 15, 2026

पांच दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें

भिलाई : न्यूज 36 : नगर निगम सीमा में संचालित सभी पशुवध गृह, जीव हत्या तथा मांस-मटन व मछली विक्रय केन्द्रों को विभिन्न पर्व एवं त्योहारों के अवसर पर पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। इनमें 15 सितंबर पर्युषण पर्व ,22 सितंबर डोल ग्यारस, 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी एवं पर्युषण पर्व का अंतिम दिन, 26 सितंबर पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा तथा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जन्मदिवस शामिल हैं। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक, जब्ती एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news