Tuesday, September 15, 2026

स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला,जिले में एक्टिव केस हुए आठ

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का एक नया मरीज मिला है। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। वर्तमान में 8 मरीज एक्टिव केस के रूप में उपचाराधीन हैं, जबकि 42 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार पहले से भर्ती 7 मरीज भी उपचारस्त हैं। इस तरह अस्पतालों और होम आइसोलेशन को मिलाकर कुल 8 एक्टिव मरीज हैं। रिपोर्ट के अनुसार हाईटेक हॉस्पिटल में दो मरीज भर्ती हैं, जिनमें एक नया और एक पुराना मरीज शामिल है। हाईटेक हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के संबंध में रिपोर्ट में क्रॉनिक कार्डियोवस्कुलर कंडीशन का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी में दो मरीज, पल्स हॉस्पिटल में एक मरीज, रायपुर के एनएचएमएमआई हॉस्पिटल में एक मरीज, सुयश हॉस्पिटल रायपुर में एक मरीज और एक मरीज होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 50 केस सामने आए हैं। इनमें से 42 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 8 मरीज उपचाराधीन हैं। स्वाइन फ्लू को लेकर राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक अब तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news