Tuesday, September 15, 2026

प्रेम प्रकाश पांडे की पहल से गणेश-दुर्गा उत्सव समितियों को राहत, पंडालों से 3.50 रुपये कर हटा

भिलाई : न्यूज़ 36 : सार्वजनिक गणेश एवं दुर्गा उत्सव समितियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य शासन ने सार्वजनिक पंडालों पर लगने वाला 3.50 रुपये प्रति वर्गफीट का कर हटा दिया है। इससे प्रदेशभर के सार्वजनिक पंडाल कर-मुक्त हो गए हैं।
पंडालों पर कर लगने से समितियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा था, जिसे लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोध भी शुरू हो गया था। इस मुद्दे को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया।
पांडे ने शासन से आग्रह किया कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर लगने वाले पंडालों पर कर नहीं लगाया जाना चाहिए। उनकी पहल पर शासन ने कर हटाने का निर्णय लिया।
अब समितियों को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में कर जमा करने का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। बची राशि का उपयोग धार्मिक आयोजन, साज-सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किया जा सकेगा।
नगर निगम भिलाई के पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा ने इस राहत के लिए प्रेम प्रकाश पांडे और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news