दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले के पाटन विकासखंड के तरीघाट स्थित शासकीय हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर – का भ्रमण कर शिक्षकों और विद्यार्थियों से बातचीत की तथा शैक्षणिक गतिविधियों, उपस्थिति, न पाठ्यक्रम की प्रगति और स्कूल की जरूरतों की जानकारी ली। विद्यार्थियों से संवाद में उन्होंने रुचि, सुविधाओं और पढ़ाई में आने वाली जो कठिनाइयों पर चर्चा की। मंत्री ने -। कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भविष्य की की मजबूत नींव है, इसलिए, नियमित उपस्थिति, अनुशासन और एकाग्र अध्ययन जरूरी है। शिक्षकों को उन्होंने जिम्मेदारी के साथ पढ़ाई को प्राथमिकता देने, पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने और प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति पर सतत ध्यान रखने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों ने प्रार्थना स्थल पर डोमशेड और विज्ञान कक्षा के लिए सामग्री की मांग रखी, जिस पर आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही गई।
शिक्षा मंत्री ने बच्चों से उनके पसंदीदा विषय, पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों तथा भविष्य के लक्ष्य के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें और शिक्षकों द्वारा बताए गए मार्गदर्शन का पालन करें। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के माध्यम से हर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते है।
