Tuesday, August 25, 2026

BSP में RTI के प्रथम अपीलीय प्राधिकारी बदले, संजय द्विवेदी को मिली जिम्मेदारी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत प्रथम अपीलीय प्राधिकारी (First Appellate Authority) के नामांकन में बदलाव किया गया है। सेल, भिलाई इस्पात संयंत्र को आरटीआई अधिनियम के अंतर्गत सार्वजनिक प्राधिकरण घोषित किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, इससे पहले ज्योतिन्द्र नाथ ठाकुर, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) को प्रथम अपीलीय प्राधिकारी नामित किया गया था। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद अब संजय द्विवेदी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), भिलाई इस्पात संयंत्र को प्रथम अपीलीय प्राधिकारी नामित किया गया है।

यह नामांकन आरटीआई अधिनियम, 2005 के प्रासंगिक प्रावधानों को लागू करने के उद्देश्य से किया गया है। अधिसूचना 24 अगस्त 2026 को सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी की गई है।

इस बदलाव के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र में आरटीआई से संबंधित प्रथम अपीलों के निराकरण की जिम्मेदारी अब संजय द्विवेदी के पास होगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news