भिलाई : न्यूज़ 36 : जामुल में स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जामुल पुलिस ने बताया कि बानबरद अहिवारा निवासी नेहा – महिलांग हमर क्लीनिक में पांच वर्षों से स्टाफ नर्स के रुप में काम करती थी। साल भर पहले ही शादी हुई थी। रविवार देर शाम घासीदास नगर जामुल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल से किसी भी प्रकार का सुसायडल नोट नहीं मिला है। जामुल पुलिस हमर क्लीनिक के अन्य कर्मियों से भी पूछताछ कर सकती है। शव को पुलिस पीएम के लिए मरचूरी में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि नेहा के आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए नेहा से जुड़े लोगों से पूछताछ और उसके मोबाइल को भी खंगाला जाएगा। फिलहाल घटना जानकारी की परिजनों को दी गई है। सूचना के बाद परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। गौरतलब हो कि जिले में आत्महत्या जैसे घातक कदम आज के युवा पीढ़ियों में उठाए जाने का देखा जा रहा है। आत्महत्या को लेकर कई सामाजिक संगठन काउंसलिंग भी तनाव और परेशानी से गुजरने वाले लोगों का करती आ रही है।
