Tuesday, October 13, 2026

गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला से मारपीट, 1 गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेवई थाना क्षेत्र के देवारपारा स्टेशन मरोदा में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी संतू राम तेलासी ने मंहिला और उसके परिजनों से गाली-गलौज की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उनसे विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया। घटना शनिवार की है। सूचना मिलने पर नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी संतू राम तेलासी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news