सूरज साहू की पहल, रेड ड्रॉप और हाईटेक हॉस्पिटल के सहयोग से कांवड़ यात्रियों की सेवा
भिलाई : न्यूज़ 36 : रेड ड्रॉप संस्था की टीम एवं हाईटेक हॉस्पिटल के सहयोग से सुपेला कर्मा चौक, चंद्र मौर्य टॉकीज के पास स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में सावन के पवित्र माह में दुर्ग जिले की धरती एक बार फिर भक्ति, आस्था, सनातन एकता और सामाजिक समरसता के विराट संगम की साक्षी बनी। शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन एकता, सामाजिक समरसता, संस्कृति जागरण और नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ भव्य शिवनाथ कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
33 किलोमीटर लंबे कांवड़ यात्रा मार्ग पर करीब 55 स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा सेवा और स्वागत की व्यवस्था की गई। इसी क्रम में सूरज साहू की पहल पर रेड ड्रॉप संस्था की टीम एवं हाईटेक हॉस्पिटल के सहयोग से सुपेला कर्मा चौक, चंद्र मौर्य टॉकीज के पास स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में कांवड़ यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गई।

रेड ड्रॉप संयोजक सूरज साहू के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में भाजपा नेत्री दिव्या विद्या रतन भसीन, श्रीमती तुलसी साहू, सह प्रभारी ओबीसी मोर्चा सलाहकार एवं युवा नेता प्रेम किशन साहू, फाउंडर अखिलेश तिवारी, माही तिवारी, युवा संयोजक अजीत साहू, रेड ड्रॉप के महासचिव कबीर साहू, फाउंडर हीरा शंकर साहू, शम्भू साहू, सनत साहू, दुष्यन्त साहू एवं सोशल वर्कर मिनाज सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कांवड़ यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक समितियों द्वारा कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। आयोजकों ने कहा कि शिवनाथ कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि भाईचारे, सामाजिक समरसता, सनातन एकता, संस्कृति जागरण और नशामुक्त समाज का संदेश देने वाला अभियान भी है।
