Sunday, August 23, 2026

दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 3 साल की बच्ची मिली एच1 एन1 पॉजीटिव

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह की बच्ची की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्ची का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है और स्वास्थ्य विभाग उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन कुमार मिंज ने बताया कि दुर्ग के वार्ड 6 निवासी बच्ची को तेज बुखार और फ्लू जैसे अन्य लक्षणों के कारण करीब दो दिन पहले कलर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच में स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर बच्ची का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एच 1 एन 1 वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित बच्ची के घर और आसपास के इलाके में सर्वे कर रही है। परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल लेकर जांच की गई है, ताकि संक्रमण के संभावित प्रसार का समय रहते पता लगाया जा सके।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

स्वाइन फ्लू के मरीजों में तेज बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे लक्षण नजर आने पर देरी न करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में जांच कराए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news