भिलाई : न्यूज़ 36 : सीआईएसएफ का प्रधान आरक्षक पांच दिनों से अचानक गायब हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। उतई पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ आरटीसी निरीक्षक बोरकर के.के. आई ने शिकायत किया है कि प्रधान आरक्षक मिनर्सट्रीयल आकाशदीप शर्मा 17 अगस्त से गायब है। जवान उतई मे जुलाई 2025 से पदस्थ है । आकाश दीप अपने सामान्य पारी ड्युटी में उपस्थित नही होकर बिना बताये गायब हो गया है। कर्मी और उसके परिजनों से संपर्क करने पर घर नही पहुंचने की जानकारी मिली है। संदेह जताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने प्रधान आरक्षक मिनर्सट्रीयल आकाशदीप शर्मा का अपहरण कर अपने पास छिपाकर रखा होगा। आकाश दीप सुभाष समवाय के बैरेक 4 मे रहता था। बैरक से बिना बताए कहीं गायब हो गया, पहले आस-पास व परिजनों के यहां खोजबीन की गई। आकाशदीप की कोई जानकारी नहीं मिलने पर शिकायत पुलिस से की गई। आकाश मूलतःगली नं. 25 बी सैनी डेरा करण विहार करनाल हरियाणा का रहने वाला है। मामले को लेकर उतई पुलिस टीम बनाकर आसपास व उसके मोबाइल के लोकेशन को भी ट्रेस करने में जुटी हुई है। प्रधान आरक्षक के दोस्तों से भी पूछताछ किया जा रहा है।
