Sunday, August 23, 2026

भिलाई इस्पात संयंत्र में संयुक्त आपातकालीन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी के ऊर्जा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत एसएमएस-3 एलडी गैस होल्डर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, अग्निशमन सेवाओं और संयंत्र के विभागों ने संयुक्त आपातकालीन मॉक ड्रिल की। अभ्यास का उद्देश्य आपदा स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव कार्य और एजेंसियों के समन्वय की परख करना था। परिदृश्य में अत्यधिक वर्षा और बाढ़ जैसे हालात से विद्युत नियंत्रण प्रणाली में खराबी, सुरक्षा इंटरलॉक निष्क्रिय होने और गैस रिसाव को दर्शाया गया, जिसमें 12 श्रमिक गैस के संपर्क से अचेत हुए। सहायक महाप्रबंधक ईएमडी रवि कुमार सोनी ने आपातकाल घोषित कर क्षेत्र खाली कराया। एडीएम दुर्ग वीरेंद्र सिंह ने मौके पर समन्वय की निगरानी की। बचाव दल एससीबीए के साथ अंदर गए, श्रमिकों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। बाद में गैस डिटेक्टर से जांच कर स्तर सुरक्षित पाए जाने पर संचालन बहाल किया गया।

इस अवसर पर पीआर भल्ला, विनोद कुमार बिष्ट, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, डॉ. सीबीएस बंजारे, पीवीवी एस मूर्ति, त्रिभुवन बैठा, पुष्पा एम्ब्रोस, एसके अग्रवाल मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news