भिलाई : न्यूज़ 36 : हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र निवासी ज़ैनब नाज़ का इन्तेक़ाल शुक्रवार को हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 22 अगस्त शनिवार की शाम ईडब्ल्यूएस 1927 मुराद मंजिल हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्थित निवास से निकलेगी और बाद नमाजे मगरिब 7 बजे कब्रिस्तान हैदरगंज कैम्प-1 में नमाजे जनाजा के बाद सुपुर्दे खाक किया जाएगा। वे प्रख्यात शिल्पकार हाजी एमएच सिद्दीकी की पत्नी और आफताब हुसैन सिद्दीकी व मोहम्मद शोएब की माता थी।
