Friday, August 21, 2026

साइबर ठगी : नौ म्यूल खाताधारक गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए इधर-उधर करने वाले नौ म्यूल खाताधारकों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुपेला और भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संबंधित खातों में साइबर ठगी से जुड़ी पांच लाख रुपए से अधिक की राशि के लेन-देन का खुलासा किया है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुपेला थाना, भिलाई भट्टी थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। सुपेला थाना मामले में दो और भिलाई भट्टी थाना मामले में सात आरोपियों पर बीएनएस की धारा 318(2), 318(3) और 318(4) के तहत कार्रवाई की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news