भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) के तहत 31 जुलाई 2026 से सेवानिवृत्त हुए गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम 26 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे भिलाई निवास स्थित एमपी हॉल में आयोजित होगा।
बीएसपी के मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार समारोह में 31 जुलाई 2026 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए सभी गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। संबंधित क्षेत्रों के एचआर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों से समारोह में अपने जीवनसाथी के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। आयोजन का उद्देश्य बीएसपी में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करना और उनके साथ विदाई का अवसर साझा करना है।
बीएसपी मानव संसाधन सचिवालय के सहायक प्रबंधक (सीजीएम-एचआर सेक्ट) मिहिर मनोहर की ओर से जारी सूचना में सभी संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने में सहयोग का आग्रह किया गया है।
