Friday, August 21, 2026

अहिवारा विधानसभा पर शोध किया संदीप ने, मिली पीएचडी

भिलाई : न्यूज़ 36 : हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग ने संदीप कुमार को राजनीति विज्ञान विषय में डॉक्टर ऑफ़ फिलासफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की है। इनके शोध का विषय ” दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विकास में अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों के योगदान का राजनीतिक अध्ययन ” था। उन्होंने अपना यह शोध कार्य डॉ डी एन सूर्यवंशी पूर्व प्राचार्य सेठ आरसीएस महाविद्यालय दुर्ग के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया। इस शोध प्रबंध के बाह्य परीक्षक डॉ प्रकाश मणि त्रिपाठी पूर्व कुलपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक (मप्र) थे। मौखिक परीक्षा के दौरान बाह्य परिक्षक डॉ त्रिपाठी ने शोध कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समसामयिक और महत्वपूर्ण विषय का चयन करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती एवं उपलब्धि है। शोध प्रबंध में अहिवारा विधानसभा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा किये गए विकास का समग्र मूल्यांकन है साथ ही शोध में तथ्यों का क्रमागत समावेश किया गया है जो किसी एक विशेष विषय में उपलब्ध नहीं था। मौखिक साक्षात्कार में डॉ बी.एन. मेश्राम विभागाध्यक्ष राजनीति एवं पूर्व प्राचार्य, डॉ अल्का मेश्राम प्राचार्य इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई, डॉ नागरत्ना गणवीर शा. महा.रिसाली, डॉ अंजना ठाकुर प्राचार्य शा. महाविद्यालय अर्जुनी, डॉ प्रमोद कुमार यादव विभागाध्यक्ष सेठ आर. सी. एस महा. दुर्ग, डॉ अरविन्द शुक्ला, डॉ आयशा अहमद, डॉ प्रदीप जाम्बुलकर प्राचार्य डोंगरगढ़, डॉ मणिमेखला शुक्ला कल्याण महा भिलाई, डॉ अमृतेश शुक्ला वैशाली नगर, डॉ पी.डी. सोनकर जामुल महा. दुर्ग, डॉ विजयलक्ष्मी देवांगन शा. महा. साजा तथा डॉ हेमंत साव विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रभारी पी. एच. डी सेल दुर्ग के अलावा शोधार्थी खोरबाहरा पटेल, नितेश कुमार साहू, भानु प्रताप सिंह, मनोज साहू, टेकेश कुमार भट्ट कवर्धा उपस्थित थे। इस शैक्षणिक उपलब्धि के लिये हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के कुलपति, शोध निर्देशक, पी. एच. डी सेल प्रमुख, प्राध्यापकों परिजनों एवं समस्त शुभचिंतकों ने हर्ष जताया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news