टीकाकरण से पहले छात्राओं को कर रहे जागरुक
भिलाई : न्यूज़ 36 : बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण स्कूलों में शुरु हो गया है। इस दौरान स्कूलों में 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी बालिकाओं को यह टीका लगाया जा रहा है। इस अभियान में टीकाकरण के पहले छात्राओं को जागरुक किया जा रहा है। इन स्कूलों में मेडिकल ऑफिसर डॉ शिखर अग्रवाल ने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया ने कहा यह वैक्सीन 14 से 16 वैरिएंट के कैंसर के रोकथाम में अत्यंत महत्वपूर्ण है। बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बताया कि यह टीका विवाह से लगवाना ज्यादा प्रभावी है। अभियान में बालिकाओं को गार्डासील नामक एच पी व्ही वैक्सीन लगाई जा रही है। कार्यक्रम में सीटी प्रोग्राम मैनेजर विवेक मिंज,एल एच व्ही आर विश्वास ,वैक्सीनेटर वर्षा पांडेय, संध्या वर्मा, उषा वर्मा,प्रभात यादव, देवेन्द्र राजपूत कुशवाहा, पारुल देशमुख, नेतराम साहू, शिक्षा विभाग से प्राचार्य अनुप कुमार वर्मा,जॉनी मैरी, एस एन कुशवाहा, नीता जैन, एमएमयू से मुकेश चंद्राकर एवं टीम तथा मितानिन एंव नोडल शिक्षक का सहयोग रहा।
