Thursday, August 20, 2026

हथखोज स्थित सिसकोल फैक्ट्री में श्रमिक की मौत

भिलाई : न्यूज़ 36 : हथखोज स्थित सिसकोल फैक्ट्री में एक श्रमिक की मौत होने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि धमधा मोतीपुर निवासी राजेश कुमार निर्मलकर नामक युवक की क्रेन पलटने से मौत हो गई। घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देकर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। सिसकोल फैक्ट्री में हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक राजेश के परिजनों को मौत की खबर मिलने पर रो-रोकर बुरा हाल है। इसके पूर्व भी सिसकोल फैक्टी में इस इस तरह के कई कई हादसे हो चुके है। आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर नहीं होने पर घटना होती रही है। पुलिस जांच के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news