Sunday, July 5, 2026

स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन, 201 बसों की जांच, 12 पर चालान

41 चालकों में मिली स्वास्थ्य संबंधी शिकायत, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

अब स्कूल पहुंचकर होगी बाकी बसों की जांच

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को सेक्टर-6 स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित विशेष जांच शिविर में जिले के 16 स्कूलों की 201 बसों की जांच की गई, जिसमें 12 बसों में गंभीर खामियां मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर हुई सख्त जांच

यातायात पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरुप स्कूल बसों की जांच की गई। इस दौरान बसों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, रोड टैक्स, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।

GPS, CCTV, स्पीड गवर्नर से लेकर ब्रेक तक की हुई जांचजांच में बसों की मैकेनिकल फिटनेस के साथ हेडलाइट, ब्रेक लाइट, इंडिकेटर, टायर, स्टेयरिंग, हॉर्न, वाइपर और रिफ्लेक्टर की स्थिति भी परखी गई। साथ ही यह भी देखा गया कि बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट और स्कूल बस संबंधी अनिवार्य संकेतक मौजूद हैं या नहीं।

41 बस चालकों की सेहत भी निकली खराब

जांच शिविर में बस चालकों और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। मेडिकल जांच के दौरान 41 चालकों में बीपी और शुगर संबंधी शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।

जो बसें नहीं पहुंचीं, अब स्कूलों में होगी जांच

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि जो स्कूल बसें शनिवार को जांच शिविर में नहीं पहुंचीं, उनकी जांच अब संबंधित स्कूल परिसरों में जाकर की जाएगी।
खामियां मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त टीम रही मौजूद

कार्रवाई में यातायात पुलिस के निरीक्षक पी.डी. चंद्रा, एएसआई मुस्ताक खान, परिवहन विभाग की निरीक्षक सुषमा इक्का, रामचंद्र कुंजाम, शशिकांत बंजारे, जितेश ठाकुर, आर.के. रात्रे तथा जिला अस्पताल दुर्ग की मेडिकल टीम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news