4 स्थायी वारंटी समेत 6 आरोपी को कोर्ट में किया पेश
भिलाई : न्यूज़ 36 : फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुपेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 स्थायी वारंटी और 3 गिरफ्तारी वारंटों का तामील कर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
घेराबंदी कर पकड़े गए वारंटी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना सुपेला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने लंबे समय से न्यायालय के वारंटों से बच रहे आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया।
ये आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में
गिरफ्तार आरोपियों में खेमराज यादव, कमलेश यादव, मोहम्मद अलीम कुरैशी और शेबु खान उर्फ मोहम्मद सैफ स्थायी वारंटी थे। वहीं खेमचंद पिपरोल उर्फ हेमचंद और शीव खुटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी थे। शीव खुटेल के विरुद्ध दो गिरफ्तारी वारंट लंबित थे।
वारंटियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी रहेगा
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों के तामील के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अम्बर भारद्वाज, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र सिंह, देवनंद साहू, आरक्षक गोपाल लामा, प्रीतम हरिवंश और बमीत गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।
