Sunday, July 5, 2026

आईपीएल सट्टा और म्युल अकाउंट गिरोह पर सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बैंक खाते बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला पुलिस ने आईपीएल सट्टा और म्युल अकाउंट गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार 24 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदलपुर के कुछ लोग सुपेला क्षेत्र में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा और म्युल अकाउंट संचालन के लिए बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बेचने आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच रास्ता हनुमान मंदिर ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा था।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि वे अपने तथा अन्य लोगों के बैंक खाते और व्यावसायिक खाते सुपेला निवासी विशाल गुप्ता सहित अन्य लोगों को ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए उपलब्ध कराते थे।

मामले में अपराध क्रमांक 718/2026 के तहत धारा 317(2), 318(4) एवं 3 (5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया था। पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

विवेचना के दौरान फरार चल रहे आरोपी दुलेश्वर कुमार, निवासी आदर्श नगर, उतई (जिला दुर्ग) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज अवैध रूप से उपलब्ध कराकर ऑनलाइन आईपीएल सट्टा एवं म्युल अकाउंट संचालन के जरिए आर्थिक लाभ कमाने का काम करते थे। मामले में पूर्व में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड तथा अन्य बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज अवैध रूप से उपलब्ध कराकर ऑनलाइन आईपीएल सट्टा एवं म्युल अकाउंट संचालन के जरिए आर्थिक लाभ कमाने का काम करते थे। मामले में पूर्व में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड तथा अन्य बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए जा चुके हैं।

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक या बैंकिंग दस्तावेज उपयोग के लिए उपलब्ध न कराएं। ऐसे दस्तावेज साइबर अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिसके लिए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news