20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात सयंत्र(बीएसपी) के कर्मचारियों के लिए पर्क्स में 26.5 प्रतिशत का विकल्प (ऑप्शन) बदलने का अवसर उपलब्ध करा दिया गया है। जिन कर्मचारियों को अपना पहले से दिया गया विकल्प बदलना है, वे 20 जुलाई 2026 तक नया ऑप्शन भर सकते हैं।
बताया गया है कि इस संबंध में सीटू ने कर्मचारियों की मांग को उठाते हुए 2 जुलाई को महाप्रबंधक (एचआर) को पत्र सौंपकर ऑप्शन बदलने की समय-सीमा बढ़ाने का आग्रह किया था।
सीटू का कहना है कि कर्मचारियों की सुविधा और हित को ध्यान में रखते हुए समय-सीमा बढ़ाई गई है, जिससे जिन कर्मचारियों से पहले विकल्प भरने में त्रुटि हुई थी या जो अपना निर्णय बदलना चाहते हैं, उन्हें अब संशोधन का अवसर मिल सकेगा। संगठन ने सभी पात्र कर्मचारियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 20 जुलाई से पहले अपना विकल्प जांचकर आवश्यक होने पर संशोधित कर दें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
