Saturday, July 4, 2026

पर्सनल आईडी से ‘ई, टिकट बनाने वाला संचालक गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : ऑनलाइन चॉइस सेंटर पर आरपीएफ की टीम ने दबिश देकर संचालक को गिरफ्तार किया है। दुर्ग आरपीएफ प्रभारी एसके सिन्हा ने बताया कि उतई स्थित सदभावना चौक ऑनलाइन चॉइस सेंटर के ग्राम घुघवा भिलाई तीन निवासी संचालक भोज कुमार साहू द्वारा पर्सनल आईडी से ई टिकट बनाया करता था। संचालक भोज को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से रेलवे के 9 आरक्षित ई-टिकट जब्त किया गया। टिकट की कीमत 16 हजार 290 रुपए है। इनमें दो टिकट ऐसे थे, जो उस समय लाइव थे। उनकी कीमत 7,259 रुपए थी। रेलवे पुलिस के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रायपुर के मार्गदर्शन में रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने अभियान चलाया गया था। प्रभारी एसके सिन्हा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम में उप निरीक्षक सनातन थनापति, आरक्षक एस.आर. मीणा मौजूद थे। मुखबिर की सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम ने उतई पहुंची थी। टीम एडविक ऑनलाइन एवं चॉइस सेंटर में जांच करने पहुंची। आरोपी रेलवे की पर्सनल यूजर आईडी का इस्तेमाल कर ई-टिकट बना रहा था। जांच में सामने आया कि भोजकुमार साहू 123 के नाम की पर्सनल यूजर आईडी से आरक्षित ई-टिकट बनाया करता था।

रेलवे अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई : रेलवे

नियमों के मुताबिक पर्सनल यूजर आईडी का उपयोग केवल अपने या परिवार के लिए टिकट बुक करने के लिए किया जा सकता है। आईडी से दूसरों के लिए टिकट बनाकर पैसे लेना रेलवे अधिनियम के तहत अपराध माना जाता है। कार्रवाई के दौरान टिकटों के साथ जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए गए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news