Thursday, April 16, 2026

पता पूछने के बहाने मोती माला खींचकर आरोपी फरार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : रास्ता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से मोती माला जिसमें सोने की दो पत्ती व दो गेहूं दाना गुथा हुआ था को झपटकर स्कूटी सवार आरोपी भाग निकले। शिकायत पर मोहन नगर पुलिस स्कूटी में सवार तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अमित कुमार पटेल ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। 15 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे उसकी दादी मुन्नीबाई पटेल घर से आरती टेंट हाउस के पास होते हुए प्रार्थी के चाचा के घर जा रही थी। थक जाने के कारण वह रास्ते में बैठी हुई थी। उसी समय एक स्कूटी में सवार तीन अज्ञात आरोपी आए। एक लड़के ने वृद्धा के पास आकर उरला जाने का रास्ता पूछा
इसके बाद आरोपियों ने गले में पहने लाल रंग के मोती माला जिसमें सोने का दो पत्ती एवं दो गेहूं दाना लगा हुआ था, जिसकी कीमत 20,000 रुपए थी वह झपटकर खींचकर भाग निकले। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news