दुर्ग : न्यूज़ 36 : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम पीपर छेड़ी में अज्ञात आरोपी ने स्कूल के सभा कक्षा से सामानों की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी वासुदेव पटेल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम पीपर छेड़ी में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है। 9 अप्रैल की दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद ताला लगाकर वह अपने घर चला गया था। दूसरे दिन 10 अप्रैल को 7:30 बजे स्कूल आया तो देखा स्कूल के सभा कक्षा का ताला टूटा हुआ है। कक्षा में रख दो नग कंप्यूटर एचपी कंपनी का, सीपीयू, यूपीएस आदि की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली थी। आरोपी सभा कक्षा के खिड़की में लगे ग्रिल को मोड़कर अंदर घुसकर चोरी किया था।
