भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के चरण-3 के अंतर्गत युवाओं को औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के लिए 160 इंटर्नशिप अवसरों की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को भिलाई इस्पात संयंत्र में वास्तविक वातावरण में रहकर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम 9 माह की अवधि का होगा। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 9 हजार का मानदेय प्रदान किया जाएगा। यह संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को उद्योग से संबंधित आवश्यक दक्षता बढ़ाकर करियर विकास करेगा। पात्रता 10वीं उत्तीर्ण, डिप्लोमा धारक एवं स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 13 मई है।
