Monday, April 13, 2026

सामाजिक संस्था “दिशा” द्वारा संचालित प्याऊ घर का उद्घाटन ,SSP ने सराहा

भिलाई : न्यूज़ 36 : भीषण गर्मी के बीच जहां आमजन तेज धूप और तपिश से राहत पाने के लिए जूझ रहे हैं, वहीं सामाजिक संस्था “दिशा” द्वारा संचालित प्याऊ लोगों के लिए बड़ी राहत का केंद्र बनकर उभर रहा है। फॉरेस्ट एवेन्यू (HIG-5, हुडको के सामने) स्थित इस प्याऊ में प्रतिदिन राहगीरों को शीतल जल, लस्सी, जलजीरा, मट्ठा और बताशा वितरित किया जा रहा है, जिससे सैकड़ों लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

सोमवार को दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने यहां पहुंचकर व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संस्था “दिशा” के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। उनकी सहज उपस्थिति से जहां कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हुआ, वहीं आमजन के बीच भी सकारात्मक संदेश गया कि समाज के लिए किए जा रहे छोटे-छोटे प्रयास कितने महत्वपूर्ण होते हैं।
इस अवसर पर हुडको के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जनसेवा कार्य गर्मी के मौसम में लोगों के लिए बेहद आवश्यक हैं और समाज के अन्य संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम में रामानुजन राजू, राजेश धारकर, प्रदीप दास, अंजन रॉयचौधरी, के.सी. राव, शांतनु दासगुप्ता, श्रीमती सुधा, श्रीमती लक्ष्मी सहित हुडको सांस्कृतिक मंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। गौरतलब है कि “दिशा” संस्था का यह प्याऊ लगातार आमजन की सेवा में जुटा हुआ है और हर दिन बड़ी संख्या में लोग यहां आकर राहत महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजेश धारकर ने SSP विजय अग्रवाल, सीजू एन्थोनी एवं सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news