राष्ट्रीय कुश्ती के महासंग्राम की गूँज पहुंची जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक : विजय बघेल
भिलाई : न्यूज़ 36 : इस्पात नगरी भिलाई में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अंडर-20 कुश्ती महासंग्राम का महाआयोजन रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि हम सबकी मेहनत सफल हुई, जो हम भिलाई छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती का यह सफल आयोजन कर पाये। इस दूरगामी परिणाम हमें अवश्य प्राप्त होगा। इस कुश्ती के संग्राम के माध्यम से एवं जो सुविधाएं हम सभी राज्यों के खिलाड़ियों को दें पाये उसके माध्यम से अंततः सम्पूर्ण 28 राज्यों के खिलाड़ियों/पहलवानो के दिलों में हमने जगह बनायी है।
सांसद बघेल ने कहा कि हमने भारतीय कुश्ती संघ के लगभग सभी पदाधिकारियों से इस आयोजन पर चर्चा की। हमारे लिये सुखद रहा कि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने भिलाई छत्तीसगढ़ में आयोजित इस कुश्ती संग्राम को सभी मापदंड पर खरा पायाl साथ ही सांसद बघेल ने इस आयोजन के सफलता पूर्ण संपन्न होने पर कहा की हमारी टीम का एक एक सदस्य जिनकी भागीदारी इस आयोजन में रही है उनके वजह से यह आयोजन सफल हो पाया।
छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने इस तीन दिवसीय आयोजन के लिये अपनी उपस्थिति प्रदान करने वाले एवं इस आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि हमारी ताकत हमारी टीम है और इस टीम के बल पर हमारा प्रयास होगा कि इस राष्ट्रीय कुश्ती आयोजन के पश्चात् हम अंतर राष्ट्रीय कुश्ती के संग्राम कराने का पूरा प्रयास करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस सफल आयोजन के पीछे सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में उनकी टीम करीब महीने भर से जुटी हुई थी। विशेषकर लिलेश देशमुख, भूपेंद्र यादव, राघवेंद्र सिंह, अजय पणिकर, राजेश सिंह और पूर्व पार्षद देवेंद्र यादव सहित टीम के तमाम सदस्यों ने आयोजन को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने में अपना विशिष्ट योगदान दिया।
आखिरी दिन हुए 240 मुकाबले, हरियाणा अव्वल
राष्ट्रीय अंडर-20 कुश्ती महासंग्राम की जानकारी देते हुए निशु पाण्डेय ने बताया कि अंतिम दिन लगभग 240 मुकाबले हुए। जिसमें से 10 स्वर्ण,10 रजत एवं 20 कांस्य पदक दिये गये। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय रहा की 55 किग्रा श्रेणी में छत्तीसगढ़ के मन्नू यादव को कांस्य पदक प्राप्त हुआl यह मैडल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिये संजीवनी का कार्य करेगाl पूरे आयोजन में सर्वाधिक मेडल हरियाणा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) एवं तृतीय स्थान उत्तर प्रदेश ने प्राप्त किया।
स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों की बहार
55 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण एम.पी के नीरज, रजत छत्तीसगढ़ के मनु यादव और कांस्य एस.एस.सी.बी. के सिद्धनाथ एवं दिल्ली के योगेश, 63 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण एस.एस.सी.बी से गौरव, सिल्वर हरियाणा से आर्यन और कांस्य दिल्ली से कुणाल एवीएन और बिहार से अमन, 60 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण एस.एस.सी.बी.से अनिल, रजत प्रणय राजू महाराष्ट्र से और कांस्य रितेश हरियाणा से व चित्रांशु राज उत्तर प्रदेश से, 67 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण अनुज हरियाणा से, रजत मुकुल यूपी से, कांस्य गोविंद एस.एस.सी.बी. से और योगेश दिल्ली से, 72 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण विनीत हरियाणा से, रजत आकाश दिल्ली से और कांस्य रोहित राजस्थान से व उदय पंजाब से, 77 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण सचिन कुमार हरियाणा से, रजत पदक रंजीत पंजाब से और कांस्य बादल उत्तर प्रदेश से व विकास हिमाचल प्रदेश से, 82 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण आशु दलाल हरियाणा से, रजत पदक हिमांशु उत्तर प्रदेश से और कांस्य पीयूष राजस्थान से व अजय दिल्ली से, 87 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण अखिल हरियाणा से, रजत विनय महाराष्ट्र से और कांस्य पदक मानव एस.एस.सी.बी. और शिवम उत्तर प्रदेश से शामिल हैं।
कुश्ती संघ के पदाधिकारी सम्मानित,श्रद्धांजलि दी आशा भोसले को
समापन के अवसर पर भिलाई छत्तीसगढ़ में आये भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को ,भारतीय कुश्ती संघ रेफरी एवं उनके पदाधिकारियों को बस्तर आर्ट शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सभी 10 श्रेणी के विजेता पहलवानों को पदक देकर सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम के अंत में सांसद विजय बघेल ने देश की सुर कोकिला आशा भोसले को याद किया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी और आयोजन का समापन किया।
इस अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एस.पी.देसवाल भारतीय कुश्ती संघ के जूरी हेड प्रसूत, भाजपा के पूर्व पार्षद एवं प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ के विशेष आमंत्रित सदस्य देवेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ पहलवान, वीरेन्द्र यादव पहलवान, प्रशांत राय, रोशन ताम्रकार, जी सुरेश बाबे, शशिकांत बघेल, कोच सरवन यादव, भगवान पहलवान, लक्ष्मण साहू पहलवान,विकास पहलवान राघवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, विश्वरतन सिन्हा, प्रमोद सिंह, सुधीर बंसल, सच्चिदानंद दुबे, डाकेश्वर परघनिया, नासिर खान, डॉ रमेश श्रीवास्तव, प्रकाश सावंत, शारदा गुप्ता,कमलेश दुबे, श्रीकांत ताम्रकार, रजनीकांत अग्रवाल,विनोद उपाध्याय सुभाष साव, भूषण अग्रवाल, रंजीत राजा ठाकुर और राजेश जैन आदि उपस्थित थे। इस आयोजन में मंच संचालन ममता ध्रुव (शिक्षा विभाग), निशु पाण्डेय एवं अभय सुधाकर ने किया। वहीं अपनी सांगीतमयी प्रस्तुति से आरिफ खान ने दर्शकों के साथ साथ 28 राज्यों से आये मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
