Monday, April 13, 2026

उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

 

5.19 लाख की जप्ती

सुखे नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

भिलाई : न्यूज़ 36 : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खुर्सीपार एवं ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई में उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 किलो 500 ग्राम गांजा सहित कुल 5.19 लाख रुपये की सामग्री जप्त की है।

पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि खुर्सीपार क्षेत्र के बालाजी नगर स्थित श्रीराम मंदिर के पास एक मकान में कुछ लोग उड़ीसा से गांजा लाकर बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई और संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 9 किलो 500 ग्राम गांजा, 12,100 रुपये नगद एवं 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों में नवीन राणा (26 वर्ष) एवं प्रमोद राणा (28 वर्ष) निवासी जिला बलांगीर (उड़ीसा) तथा दुर्गा अम्मा (65 वर्ष) निवासी खुर्शीपार, दुर्ग
शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (बी) एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news