Sunday, April 12, 2026

मोबाइल से सट्टा संचालित करते 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 :; जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मोहन नगर क्षेत्र में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को श्रीनगर उरला क्षेत्र में सट्टा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों आरोपी मोबाइल के जरिए रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिलाते पाए गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 77,020 रुपये नगद एवं 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 तथा बीएनएस की धारा 112(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में वतन सिंह टंडन (23 वर्ष) निवासी बजरंग पास उरला तथा सुरेन्द्र उर्फ मोनू सुलासे (30 वर्ष) निवासी ग्रीन चौक दुर्ग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे। इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news