भिलाई : न्यूज़ 36 :; बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र भोपाल के द्वारा 2026 के लिए विविध सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत पन्नालाल शर्मा बाल साहित्य सम्मान छत्तीसगढ़ के चर्चित बाल साहित्यकार कमलेश चंद्राकर को प्रदान किया जाएगा। दुर्ग निवासी चंद्राकर को यह सम्मान 3 मई को भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय की हाल ही में चंद्राकर के पांचवें बाल गीत संग्रह ‘मम्मा मेरी सुनो जरा’ का भव्य विमोचन व विमर्श दिल्ली के प्रख्यात साहित्यकार दिविक रमेश की उपस्थिति में भिलाई में हुआ है। बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र की ओर से बाल साहित्यकार, बाल चिकित्सा और बाल पत्रिका को हर वर्ष यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान दिए जाते हैं। केंद्र के निर्देशक महेश सक्सेना ने यह जानकारी दी।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
