भिलाई निगम जोन-5 के राजस्व अधिकारी ने किया था हस्ताक्षर
भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम भिलाई के सहायक राजस्व निरीक्षक द्वारा 12 फर्जी बीपीएल राशनकार्ड जारी कर दिया गया।
मामले की जांच में दोषसिद्ध होने के बाद सहायक राजस्व निरीक्षक दुर्योधन राम साहू का डिमोशन कर दिया गया है। यानी प्रमोशन को 1, निगम ने रोक दिया है। साहू को निगम ने वापस मूल पद सफाई कामगार पद कर दिया है। जो में राशनकार्ड जोन क्रमांक 5 के द्वारा जारी किए गए उनमें सहायक राजस्व अधिकारी की जगह स्वयं साहू ने अपने हस्ताक्षर कर दिए थे। जिला खाद्य विभाग के वेबसाइट से पर भी इन 12 बीपीएल राशनकार्ड को निरस्त भी कर दिया गया है।
इस नियम के तहत पदोन्नति रुकी
सहायक राजस्व निरीक्षक जोन कमांक 5 के दुर्योधन राम साहू के खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1960 के नियम 10 के अन्तर्गत (छ) में उल्लेखित प्रावधान के तहत कार्रवाई की गई। जिसमें कर्मी का प्रमोशन रोकने व वेतन नीचे ग्रेड का करने का प्रावधान है। इसलिए साहू सहायक राजस्व निरीक्षक को उनकी पदोन्नति के पूर्व कार्यरत मूल पद सफाई कामगार पद पर जांच में दोषसिद्ध पश्चात डिमोशन किया गया है।
