Saturday, April 11, 2026

उतई थाना क्षेत्र के बंजारी पारा में दिल दहला देने वाली हुई वारदात

5 साल की बच्ची बोरे में बंद मिली,

अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में

भिलाई : न्यूज़ 36 : उतई थाना क्षेत्र के बंजारी पारा में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लापता हुई 5 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने खंडहर के पास झाड़ियों में बोरे के अंदर अचेत अवस्था में बरामद कर उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोपहर गुरुवार करीब 2 बजे परिजनों ने बच्ची के गुम होने की सूचना थाना उतई में दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सघन खोजबीन शुरु की।

तलाश के दौरान एक खंडहर के पास झाड़ियों में संदिग्ध बोरा मिला, जिसमें बच्ची बंद थी और उसका पैर बाहर दिखाई दे रहा था। पुलिस ने तत्काल उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

सीन ऑफ क्राइम की टीम के पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। वहीं एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news