Saturday, April 11, 2026

BAKS यूनियन ने CGM से की मुलाकात, समस्याओं और सुविधाओं पर रखी मांगें

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने शुक्रवार को कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के मुख्य महाप्रबंधक टी. आर. बेहरा से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान संघ के नवगठित पदाधिकारियों का परिचय देते हुए संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों से अवगत कराया गया। संघ की ओर से बताया गया कि वे कर्मचारियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के साथ ही संयंत्र में सुरक्षा और उत्पादन बढ़ाने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बैठक में कोक ओवन विभाग से संबंधित कई अहम मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। इनमें शौचालय और रेस्ट रूम की कमी, मशीन संचालन के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण का अभाव, पेयजल समस्या, जर्जर सड़कों की स्थिति, एचएमआई सिस्टम की अनुपलब्धता, कैंटीन में साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता, तथा कंट्रोल रूम में इमरजेंसी एग्जिट की आवश्यकता शामिल रही।

मुख्य महाप्रबंधक टी.आर. बेहरा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही कर्मचारियों के कौशल विकास और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के सुझाव पर भी सहमति जताई।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अमर सिंह, महासचिव किशोर कुमार साव, उपकोषाध्यक्ष टिकेन्द्र पटेल सहित कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण चाफले, विजय बहादुर सिंह, राकेश बोरगरिहा, अमरेश ढूंढरे तथा सदस्य राकेश साहू, बसंत सिन्हा, दीनानाथ महतो, ओम प्रकाश पासवान, बालक दास और मुकेश ठाकुर उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news