Friday, September 25, 2026

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए विशेष शिविर

30 मार्च से 29 अप्रैल तक निःशुल्क पंजीयन, प्रतिमाह मिलेगा 9,000 रुपये का मानदेय

दुर्ग : न्यूज़ 36 : बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत दुर्ग में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलिटेक्रिक, दुर्ग में 30 मार्च से 29 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हो रहा है।

पॉलिटेक्रिक के प्राचार्य एवं योजना के नोडल अधिकारी प्रकाश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले के इच्छुक युवा इस शिविर में पहुंचकर निःशुल्क पंजीयन कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक अनुभव के साथ कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है।

कौन कर सकता है आवेदन

आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही वह किसी शासकीय सेवा में कार्यरत न हो और उसके परिवार का कोई सदस्य भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है, जिसे मोबाइल या किसी भी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से भरा जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्रातक), बैंक पासबुक की प्रति और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर आवश्यक होगा।

क्या मिलेगा लाभ

चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के कॉर्पोरेट उपक्रमों में एक वर्ष की इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 9,000 रुपये का मानदेय और अतिरिक्त 6,000 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी तरह निःशुल्क योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना और उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news