Friday, April 10, 2026

भिलाई में आज से बड़ा रोजगार मेला, 5900 पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार केन्द्र दुर्ग व क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का संयुक्त आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग और क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आज 10 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह रोजगार मेला भिलाई के कैलाश नगर स्थित क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी परिसर में आयोजित होगा। जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मेले में निजी क्षेत्र के 20 नियोजकों द्वारा करीब 5900 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी।

मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्रातक और इंजीनियरिंग योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। विभित्र पदों की विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की वेबसाइट और छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर उपलब्ध है।

अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक आवेदकों के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 10 अप्रैल को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ सीधे मेले में शामिल हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में संपर्क कर सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news